संसद का मानसून सत्र
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का लोकसभा में भारी हंगामा...कार्यवाही स्थगित करनी पडी
पटना। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरु हुआ है। मंगलवार को जब लोकसभा की कार्यवाही शुरु हुई तो कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर हंगामा करना शुरु कर दिया।
कांग्रेस ने सदन में महंगाई पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आग्रह के बाद भी जब विपक्षी सांसदों ने हंगामा शांत नहीं किया तो अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इस बीच कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में गांधी मूर्ति के पास जाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जन खडगे ने कहा किसभी विपक्षी पार्टियां है वो लड़ रही है और हम लड़ेंगे। जो रोज़मर्रा की चीज़ों पर लगाए जाने वाले टैक्स के खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। दूध,दही,पनीर जैसी चीज़ों पर टैक्स लगाया गया है इसके खिलाफ हम संसद में भी अपनी बात रखेंगे।
आपको बता दें कि सरकार ने पैकेट बंद अनाज, दूध, लस्सी जैसे उत्पादों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया है। जिसके बाद उन उत्पादों के दाम बढ गए है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।