Live

GST और महंगाई पर हंगामा

संसद में विपक्ष के हंगामें पर सरकार की दो टूक...अगर विरोध करना था तो GST की बैठक में क्यों नहीं किया ?

D
DESKलेखक

पटना. GST काउंसिल द्वारा दही, घी, आटा जैसे पैकेटबंद प्रोडक्ट पर 5 प्रतिशत GST लगाने के फैसले के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में पूरा विपक्ष संसद के मानसून सत्र में जोरदार हंगामा कर रहा है। हंगामें का असर यह है कि लगातार तीसरे दिन लोकसभा में सदन के पहले सत्र की कार्यवाही नहीं हो पायी। विपक्ष सदन के भीतर जमकर नारेबाजी करने और बाहर गांधी मूर्ति के पास लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

लेकिन अब केन्द्र सरकार ने भी इसका दो टूक जबाव दिया है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है,भ्रम की स्थिति पैदा करने का लगातार प्रयास कर रहा। GST परिषद की बैठक में किसी राज्य ने कोई विरोध नहीं किया। तो वो आज दिखावा कर देश को गुमराह करने का कार्य क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विरोध करना ही था तो GST की बैठक में करते। GST से पहले के दाम और GST आने के बाद के दाम को देखना चाहिए। नरेन्द्र मोदी के आने के बाद ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को भी बढावा मिला है। महंगाई में कमी आयी है क्योंकि GST के पहले और GST आने के बाद के रेट में बहुत का अंतर है।

केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार नियम के अनुसार, हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सकारात्मक चर्चा नहीं चाहती है। कांग्रेस तो बस बाधा पैदा करना चाहती है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें