सांप ने दंपति को काटा
इलाज के दौरान पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहांसराईकेला के आरआईटी थाना क्षेत्र के पार्वती इंडस्ट्रियल बस्ती में पति-पत्नी को जहरीला सांप ने काट लिया है. घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लाया गया जहां पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि जब दंपति के पुत्र को उसके पिता की मौत की खबर मिली तो पुत्र ने सांप को अपने कब्जे में किया और एमजीएम अस्पताल ले आया. ताकि डॉक्टर यह समझ सके कि किस सांप का विष है. उसके अनुसार इलाज किया जा सके.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।