Live

सनकी पति की करतूत

पहली के बाद दूसरी बीबी की हत्या कर फरार हुआ पति.. ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

A
Arun Chourasiaलेखक

Madhubani:-बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां एक सख्स ने पहली के बाद दूसरी पत्नी की भी हत्या कर दी है.दूसरी हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं.उन्हौने आरोपी पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मानसिंहपट्टी गांव में सोनी की शव बरामद हुआ है.सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है और हत्या का आरोप पति दिनेश सहनी पर लगा है.स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि आरोपी दिनेश पर पहली पत्नी की भी निर्मम हत्या करने का आरोप लगा था.उसके पहले पत्नी की हत्या 10 साल पहले हुई थी उसके बाद उनसे सोनी कुमारी से शादी की थी और अब उसने दूसरी पत्नी सोनी की भी हत्या कर दी है और उसके बाद वह घर से फरार हो गया है.

मृतका सोनी कुमारी का नैहर हरलाखी थाना के हरिने गांव में है।उसके परिजन की शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.हरलाखी थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें