Live

सनकी बेटे ने मां-पिता की कर दी हत्या

नशा के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज बेटे ने दिया घटना को अंजाम ..पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

KISHANGANJ:-बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है जहां नशा के लत के शिकार बेटे ने अपने माता-पिता का धरदार हथियार से निर्मम हत्या करी दी।इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।माता-पिता के डबल मर्डर की यह घटना किशनगंज के ठाकुरगंज के दूधोंटी की है।

मिली जानकारी के अनुसार दिलजान नामक युवक नशा का आदी था और अक्सर अपने माता-पिता से नशीली पदार्थ खरीदने के लिए पैसे की मांग करता था।नशा लेने के बाद वह अजीब तरह की हरकत करने लगता था।दिलजान की इस हरकत से माता-पिता के साथ ही परिवार एवं आस-पास के लोग काफी परेशान थे।दिलजान की इस हरकत से निजात पाने के लिए उसके माता-पिता दिलजान को झाड़-फूंक करवाने नीम-हकीम के पास ले गये थे जिससे दिलजान काफी नाराज था।

नीम-हकीम के पास से वापस आने के बाद दिलजान ने नशीली पदार्थ के लिए पैसे की मांग की पर माां ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया इससे आक्रोशत दिलजान ने मां के ऊपर धारदार हथियार से वार कर दिया और फिर मां को बचाने आये पिता पर भी हमला कर दिया।बेटे के हमले में मा की मौत मौके पर ही हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हे एमजीएम अस्पताल में भर्ती करया गया था जहां इलाज के दौरान पिता की भी मौत हो गयी।

मात-पिता की डबल मर्डर से पूरे गांव ने सनसनी फैल गई।मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।अपने माता-पिता को मौत के घाट उतारने के बाद दिलजान वहीं एक कोने में बैठ गया,जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें