Live

Jharkhand Politics

28 अक्टूबर को संकल्प यात्रा का होगा समापन, जेपी नड्डा भी होंगे शामिल, चरम पर बीजेपी का उत्साह

P
Prasoon Pandeyलेखक

RANCHI :आगामी 28 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची के हरमू मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने दी।


28 अक्टूबर को होगा समापन

डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के कारण संकल्प यात्रा का अवकाश था। अब यात्रा का नौवां और अंतिम चरण 26 अक्टूबर से प्रारंभ होगा, जो 28 को रांची में 6 विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को और 27 अक्टूबर को ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि 28अक्टूबर को अपराह्न 2बजे हरमू मैदान रांची में यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि समापन कार्यक्रम में 6 विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी, जिसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका के लिए झारखंड के गांव-गांव से पवित्र मिट्टी संग्रह किया गया है। राज्य के सभी 263 प्रखंड और 49 नगर निकाय को मिलाकर जमा किए गए कुल 312 कलश भी संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम के दिन हरमू मैदान पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि झारखंड के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों कार्यक्रमों में शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साह और उमंग है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें