संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत : पंखे से लटकता मिला शव, घर में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर : खबर है मुजफ्फरपुर से जहां एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किशोरी का शव उसके कमरे में ही पंखे से लटकता मिला है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर श्रीराम गांव का बताया जा रहा है जहां संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी की मौत हो गई है। मृत किशोरी की पहचान मोहम्मद आलम की बेटी जुबेदा (15) के रूप में हुई है। मृतका की बहन ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वह सोने चली गई थी। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नही निकली तो वह देखने गई। दरवाजा सटा हुआ था। इसे खोलकर देखा तो पाया की उसकी बहन पंखे से झूल रही है।
मृतका की बहन ने बताया की उसके माता और पिता राजस्थान के बीकानेर में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। वे लोग भी घटना की जानकारी मिलने पर घर आने को वहां से रवाना हो चुके हैं। उसने बताया की किसी तरह की कोई बात या विवाद नहीं था। उसने क्यों फांसी लगाई ये नहीं पता। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है।
चन्दन चौधरी की रिपोर्ट
}