Hindi News / महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल

सम्राट सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव : महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल

Edited By:  |
SAMRAT SARKAR PAR BARSE TEJASWI YADAV

पटना- तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को पूरी तरह विफल बताया।तेजस्वी यादव ने कहा कि नई सरकार बने लगभग एक महीना हो चुका है, लेकिन राज्य में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छह महीने के भीतर दो बार मुख्यमंत्री बदले गए और इलेक्टेड मुख्यमंत्री को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया।

उन्होंने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है, बावजूद इसके बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है, लेकिन धरातल पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े गिनाए।तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने हाल के दिनों में महिलाओं के साथ हुई अपराध की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता, जब माताओं, बहनों और बच्चियों के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म और हिंसा की घटनाएं सामने नहीं आती हों।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर अब क्रिमिनल डिसऑर्डर बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में बैठे कई मंत्री खुद मुकदमों का सामना कर रहे हैं और सरकार में बैठे आधे से ज्यादा मंत्री परिवारवाद की उपज हैं।जीविका दीदियों और महिलाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन अब उन्हें ठगा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को 1 लाख 90 हजार रुपये कब दिए जाएंगे और दूसरी किस्त कब मिलेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि जीविका दीदियों के साथ भी धोखा हुआ है और महिला सशक्तिकरण सिर्फ भाषणों तक सीमित है।तेजस्वी ने कहा कि बिहार की 65 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं, लेकिन सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के लिए कोई ठोस काम नहीं कर रही।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार सिर्फ रील बनाने और फोटोशूट कराने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार को कर्ज में डुबो दिया गया है और सरकार 71 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है।NDA के लोग 2025 से 30 फिर से नीतीश का नारा लगाते थे, लेकिन अब उन्होंने खुद ही नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया।तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी विशेष जाति देखकर एनकाउंटर करा रहे हैं।उन्होंने बालिका गृह कांड का जिक्र करते हुए कहा कि बालिका गृह कांड के संरक्षकों को मार्गदर्शक बनाया गया है। सरकार बताए कि उसमें शामिल लोगों का एनकाउंटर कब होगा ?

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट