Live

Bihar Politics

सम्राट चौधरी ने CM नीतीश को दी चुनौती, कहा : है हिम्मत तो बिहार में करें चुनाव की घोषणा, चोर दरवाजे से चला रहे हैं सरकार

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है और सीएम नीतीश को चुनौती दे दी है।

सम्राट चौधरी की मुख्यमंत्री को चुनौती

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे डरपोक हैं। डरने वाले चुनाव की बात नहीं करते हैं। हारने वाले चुनाव से भागते हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो बिहार में चुनाव की घोषणा करें। मैं जानता हूं कि आप डरे हुए हैं क्योंकि आपका जनमत पूरी तरह खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक देश-एक चुनाव' की बात इसलिए की है कि उनके पास जनता की ताकत है।

"चोर दरवाजे से सरकार चला रहे हैं नीतीश"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जनमत का अपमान कर सियासी तौर पर चोर दरवाजे से सरकार चलाने वाले नीतीश कुमार सिर्फ और सिर्फ सरकार बचाने की बातें करते हैं। उनमें चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं है। अगर हिम्मत है तो बिहार में चुनाव की घोषणा करें।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें