सनसनी
समस्तीपुर में सनकी पति ने पूरे परिवार को खत्म करने की कोशिश की..जानिए पूरा मामला..
समस्तीपुर-रिश्ते को कलंकित करने वाली वारदात समस्तीपुर में हुई है.जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव में एक सनकी पति ने हसुली से वार कर अपने पूरे परिवार को खत्म करने की कोशिश की है.पति के वार से पत्नी की मौत हो गई है जबकि दो बेटी और एकलौता बेटा गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.परिवार को खत्म करने की कोशिश के बाद वह खुद ट्रेन के नीचे अपनी जीवनलीला खत्म कर ली.
वहीं वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया है.और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।