Live

IT छापेमारी पर बोले उद्योग मंत्री समीर महासेठ

मेरे यहां कोई छापेमारी नहीं हुई है

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- राजधानी पटना में सुबह से ही इनकम टैक्स का छापा जारी है। अधिकांश मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि यह छापा बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के यहां हुआ है। हालांकि कशिश न्यूज आपको पहले से ही बताता रहा है कि उनके रिश्तेदार के यहां यह छापेमारी हुई है। अब इस मामले में मंत्रीजी का बयान भी सामने आया है।

पत्रकारों से बात करते हुए समीर महासेठ ने अपने यहां हुई छापेमारी से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र कुमार के यहां छापेमारी चल रही है। हो सकता है कि छापेमारी कानून के मुताबिक हुआ हो लेकिन आने वाले दिनों में इसका पता चलेगा कि आखिर वास्तविक मामला क्या है।

पत्रकारों ने समीर महा सेठ से जब पूछा कि क्या आपका भी पैसा लगा हुआ है तो उन्होंने सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा उनसे कोई लेना देना नहीं है और ना वो मेरे बिजनेस पार्टनर हैं।

दूसरी ओर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के यहां आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने कानूनी कार्रवाई करार दिया है। बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने आईटी के छापेमारी को लेकर कहा कि जो लोग टैक्स का चोरी करते हैं उनके खिलाफ में इनकम टैक्स कार्रवाई करती है। इसीलिए किसी को बेचैनी करने की जरूरत नहीं है। कानून अपना काम करता है और जांच एजेंसी अपने हिसाब से काम करती है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें