Live

समस्तीपुर में शराबी ने जमकर किया ड्रामा

नशे में धुत होकर सड़क किया जाम, जमकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड में खुलेआम शराबबंदी कानून का मखौल उड़ाया गया। एक युवक के करतूत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि युवक सड़क पर शराब के नशे में धुत होकर इस कदर बैठ गया कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम से परेशान लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी।

बाद में पुलिस ने युवक के शरीर पर पानी डालकर उसे होश में लाया। फिर जबरन उसे वाहन पर बैठाया गया। इस दौरान युवक कई बार वहां से उठ—उठ कर निकल रहा था। बाद में पुलिस की टीम उसे सदर अस्पताल ले गई। जहां उसका अल्कोहलिक जांच किया गया। जांच के दौरान उसके अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई है। युवक इस कदर नशे में धुत है कि वह अपना पहचान नहीं बता पा रहा है।

रिपोर्ट- कैसर खान

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें