Hindi News / दो दोस्तों में हुई मारपीट,जान से मारने की कोशिश,वाहन में लगाई आग

समस्तीपुर में पैसों के लेनदेन में विवाद : दो दोस्तों में हुई मारपीट,जान से मारने की कोशिश,वाहन में लगाई आग

Edited By:  |
samastipur mein paison ki lenden mein vivad

समस्तीपुर: जिले के सरायरंजन में पैसों के लेनदेन का विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिय. दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दिल हो गया. इस विवाद में हथियार से धमकी और चारपहिया वाहन में आग लगाने की घटना सामने आई. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत की है. जानकारी के अनुसार मुक्तापुर निवासी कुंदन कुमार और जितवारपुर कुम्हिरा निवासी संदीप कुमार चौधरी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि बातचीत के बहाने कुंदन को घर से बुलाकर लीची बगान ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और पिस्तौल दिखाकर धमकाया गया. कुंदन का दावा है कि उसे चारपहिया वाहन के अंदर बंद कर दिया गया और जान से मारने की कोशिश की गई. उसने किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. इसी दौरान वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. फिलहाल आग किसने लगाई, इसकी जांच पुलिस कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद का प्रतीत होता है. वाहन में आग लगाने की घटना की जांच की जा रही है. दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.