समस्तीपुर में CBI का एक्शन : रेल मंडल के APO अरुण मंडल घूस लेते गिरफ्तार,सरकारी आवास से देसी पिस्टल व कारतूस बरामद
समस्तीपुर:रेल मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरुण कुमार मंडल को CBI ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें पटना लाया गया. CBI ने उनके कार्यालय से इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण संचिकाएं भी जब्त की है. गुरुवार को CBI की छह सदस्यीय टीम ने समस्तीपुर DRM कार्यालय में छापेमारी कर कथित तौर पर 50 हजार रिश्वत लेते हुए अरुण मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया.पूछताछ के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मुझे फंसाया गया है.
आर्म्स एक्ट की धारा 25B के तहत प्राथमिकी दर्ज
जांच के दौरान CBI टीम ने सरकारी आवास की तलाशी ली,जहां बेडरूम की अलमारी से देसी पिस्टल, दो मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद नगर थाना पुलिस को बुलाकर हथियार सौंप दिए गए. CBI के आवेदन पर नगर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25B के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
ट्रांसफर कराने के एवज मेंरिश्वत मांगने का आरोप
रेलवे सूत्रों के अनुसार,अरुण मंडल इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के तबादले और पोस्टिंग से संबंधित फाइलें देखते थे. आरोप है कि निजी आवेदन पर ट्रांसफर कराने के एवज में वरीय लिपिक अमृत राज से रिश्वत की मांग की जाती थी. इसी मामले में लगभग 45 दिन पहले CBI से शिकायत की गई थी.