Live

समस्तीपुर में कलयुगी चाची की करतूत

भतीजी को किया जलाने का प्रयास, हालत नाजुक

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : खबर है समस्तीपुर से जहां रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि जमीन विवाद में चाची ने अपनी भतीजी पर ही जानलेवा हमला बोल दिया। चाची ने भतीजी को मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का किया प्रयास किया है। जिसमे भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मामला समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां उदयपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर चाची ने अपनी भतीजी को मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया है। इस हमले में युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर जब आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवती अधजली हालत में युवती दर्द से तड़प रही है जिसके बाद आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी मिल रही है कि सिंघेश्वर राम का अपने बड़े भाई से जमीन मामले को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी दौरान अचानक ही किसी बात को लेकर सिंघेश्वर राम की पत्नी ने अपनी भतीजी पर जानलेवा हमला करते हुए उसे मिट्टी तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। वहीँ इस हमले में भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Q खान की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें