छोड़ो पढ़ाई दबाओ पैर...
चटाई पर लेटी मैडम के नखरे हजार, गहरी नींद में सोया शिक्षा विभाग
समस्तीपुर : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे क्लास रूम में कुछ मासूम बच्चे पढाई छोड़ शिक्षिका के पैर दबाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही एक छात्रा की मां ने जब शिक्षिका से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो शिक्षिका तू तू-मैं मैं पर उतर आई। वहीं इलाके के जिला शिक्षा पदाधिकारी से जब इस मसले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक इन दिनों खुद ही सूबे के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने स्कूल में खामियां देख मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई और विद्यालय में सुविधाओं के अभाव को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश भी दिया। अब ऐसे में समस्तीपुर में शिक्षिका के द्वारा पैर दबवाने का वीडियो देख केके पाठक इस मामले पर क्या संज्ञान लेते हैं यह देखना बाकी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।