Live

समस्तीपुर में छात्रा को बदमाशों ने मारी गोली

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : खबर है समस्तीपुर से जहां कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।


मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दलसिंहसराय मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर बवाल काटा है। सूचना मिलते ही विभूतीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। फएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है।

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीँ सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

रंजीत मिश्रा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें