Live

समस्तीपुर में चला बुलडोज़र

सड़क पर उतरे दुकानदार किया बवाल, कहा निगम कर रहा मनमानी

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : समस्तीपुर में इन दिनों जाम से लोग हलकान हो रहे थे । जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिससे आक्रोशित दुकानदारों ने कुछ समय के लिए नगर थाना के सामने सड़क जाम कर दिया । सड़क जाम के कारण यातायात बाधित हो गई ।

मामला समस्तीपुर शहर इलाके का है जहां नगर परिषद मार्केट , बस स्टैंड , ताजपुर रोड में अवैध रूप से बने दुकानों को नगर निगम के द्वारा ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान ही स्थानीय दुकानदारों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। आक्रोशित दुकानदारों ने कुछ समय के लिए नगर थाना के सामने सड़क जाम कर दिया । सड़क जाम के कारण यातायात बाधित हो गई । हंगामा कर रहे दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम के द्वारा बिना किसी नोटिस के मनमाने तरीके से अतिक्रमण खाली कराने के नाम पर उनके सामानों को नुकसान पहुंचाया गया है । सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया गया।

वहीं इस मामले पर नगर निगम उप आयुक्त शाहिद रज़ा खान ने बताया कि एंटी एंक्रोचमेंट को लेकर अभियान शुरू किया गया है । इसके तहत पूरे नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और नालों पर बने अवैध निर्माण को खाली कराया जाएगा । इसको लेकर पूर्व में ही माइकिंग और नोटिस के जरिए लोगों को सूचना दे दी गई है । बावजूद इसके लोगों के द्वारा अतिक्रमण खाली नहीं किया । जिसके बाद आज प्रशासन ने कई इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें