Live

समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ

दिनदहाड़े की फायरिंग और लूटपाट, लोगों ने एक अपराधी को दबोचा

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम ही नही ले रहा है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा इलाके का है जहां तीन की संख्या में आये हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वही लूटपाट के दौरान स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी इस दौरान दो अपराधी फायरिंग करते फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चुंगल से एक अपराधी को बचाया और उसके घायल अवस्था को देखते हुए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिल रही है की 3 हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वही लूटपाट के दौरान स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी इस दौरान दो अपराधी फायरिंग करते फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

वहीँ पीड़ित रत्नेश तिवारी ने बताया है कि वह गौशाला का सेड का निर्माण कर रहा था तभी बाइक सवार हथियारबंद तीन अपराधियों ने पहुंचकर रत्नेश तिवारी के साथ मारपीट की। इस दौरान अपराधियों ने रत्नेश का मोबाइल और गले से चेन छीन कर फरार हो गए। भागने के दौरान ही एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और अन्य दो अपराधी फायरिंग करते फरार हो गए। लोगों ने हत्थे चढ़े अपराधी की जमकर धुनाई कर दी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें