Live

BREAKING : समस्तीपुर स्टेट बैंंक आफ इंडिया में लूट

हथियार के दम पर अपराधियों ने मचाया खुलेआम तांडव

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को अपना निशाना बनाया है। ताजा अपडेट के अनुसार खुलेआम लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि करपुरीग्राम एसबीआई ब्रांच में लूट की घटना हुई है। अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाई लाख रुपए की लूट हुई है। ग्राहकों से भी लूटपाट किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि छठ पूजा को लेकर काफी मात्रा में ग्राहक बैंक आए हुए थे। इस बीच इस तरह की घटना को सरेआम अंजाम दिया गया है। लोगों का कहना है कि कहीं ना कहीं इस तरह की घटना के लिए प्रशासन भी जिम्मेदार है।

INPUT- KAISAR KHAN

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें