Hindi News / 200 साल पुरानी राम-सीता-लक्ष्मण की अष्टधातु प्रतिमाएं गायब,कुछ दिन पहले सीएम ने की...

समस्तीपुर में डेढ़ करोड़ की चोरी : 200 साल पुरानी राम-सीता-लक्ष्मण की अष्टधातु प्रतिमाएं गायब,कुछ दिन पहले सीएम ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

Edited By:  |
samastipur k 24 dham math mein dhed crore ki chori

समस्तीपुर: जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक 24 अवतार धाम चकोठीमठ में बड़ी चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर से करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाओं के साथ कई बहुमूल्य आभूषण चोरी कर फरार हो गए. मठ प्रशासन ने चोरी गई प्रतिमाओं और आभूषणों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई है.

भगवान राम की प्रतिमा की कीमत थी 1 करोड़

घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने मंदिर पहुंचे. उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला खुला हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. उनके अनुसार भगवान राम की प्रतिमा पर लगा सोने का धनुष, कंगन, माता सीता का मुकुट, सोने की छतरी, चांदी का मुकुट सहित कई कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए. उनका कहना है कि केवल भगवान राम की प्रतिमा की कीमत ही लगभग एक करोड़ है.चोर मंदिर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी अपने साथ ले गए थे,लेकिन भागने के दौरान कुछ सामान पास के खेत में फेंककर फरार हो गए.

24 जून को इसी मठ मेंप्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए थे सीएम

गौरतलब है कि 24 जून को इसी मठ में आयोजित 24 अवतार धाम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा-अर्चना की थी.ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस और एफएसएल की टीम जांच पड़ताल में जुटी

फिलहाल खानपुर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. पुलिस और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. बता दें कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मंदिर का सीसीटीवी सिस्टम बंद कर दिया गया था और डीवीआर भी हटा दिया गया था. पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है.