Live

BREAKING

बिहार के समस्तीपुर IDBI बैंक में लूट—पाट की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग में गार्ड घायल

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

अभी—अभी बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि IDBI बैंक में लूट की कोशिश की गई है। अपराधियों ने हथियार के दम पर बैंक में लूटपाट मचाना चाहा। हालांकि वे असफल रहे। इस घटना में बैंक का गार्ड घायल हो गया है।

ताजा अपडेट के अनुसार मामला नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर की है जंहा आईडीबीआई बैंक में छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैंक लूट का प्रयास किया। इस दौरान बैंक कर्मियों के अलार्म बजाने और गार्ड की सूझबूझ से लूट की वारदात में अपराधी सफल नहीं हो सके । जिसके बाद अपराधियों ने गार्ड को गोली मारकर जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए । इस दौरान दहशत फ़ैलाने के लिए अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की । गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है ।

लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें