Jharkhand News
मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी ने निकाला पैदल मार्च, बीजीआर कंपनी डंपर गाड़ी से ओवरलोडिंग परिचालन पर लगाया रोक - गुपीन हेम्ब्रम
पाकुड़:- समाजवादी पार्टी के जिला पाकुड़ इकाई के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पाकुड़ मुख्य सड़क पर पैदल मार्च निकालने के साथ नारा लगाते हुए भी देखा गया। समाजवादी पार्टी के पाकुड़ जिला अध्यक्ष गुपीन हेम्ब्रम ने कहा कि ग्राम प्रधानों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 5000 करने, संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम 1949 के तहत जमीन लीज न करने और बीजीआर कंपनी डंपर गाड़ी से ओवरलोडिंग परिचालन पर रोक लगाने को लेकर पाकुड़ जिला में स्थापित बीजीआर एवं डीबीएल कम्पानी में शिक्षित बेरोजगार युवक- युवतियों को रोजगार देने और बाहरी व्यक्तियों को हटाए जाने के अलावे अन्य कई मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया है। साथ ही महामहिम राज्यपाल झारखण्ड के नाम पाकुड़ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को की गई उल्लेखनीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।