Live

साक्षी महाराज की भविष्यवाणी

बस एक महीने में होगा खेला, कहा-चोरों का संगठन है INDIA गठबंधन

A
ASHISH KUMARलेखक

दरभंगा : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज अपने निजी दौरे पर बिहार के दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन तो कुछ है ही नही। वो घमडिया गठबधन है। वो चोरों का संगठन है। या तो उनके नेता बेल पर है या जेल जाने की प्रतीक्षा में है।


उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल और केवल मोदी के खोफ के कारण इंडिया गठबंधन है। आप एक महीना देख लीजिए, ये गठबंधन तार-तार होने वाला है। ये प्रयोग पहले भी होते रहे है, और पहले भी सफल नहीं हुए। वही उन्होंने कहा कि इनलोगो को मोदी के सबके साथ सबका विकास का खौफ है। ये गठबंधन वाले सड़क, बिजली, विकाश, गरीब, किसान की बात नहीं करते। इनका एक ही एजेंडा है। मोदी हटाओ, लेकिन जनता समझ रही है।

साक्षी महाराज ने कहा की कांग्रेस तो समाप्त हो चुकी है। आप ये देखिए जैसे जोकर होता है न वैसे ही राहुल गांधी जोकर बन गया है। देश के उपराष्ट्रपति का कल्याण बनर्जी मजाक बना रहे है। बिलकुल बंदर की तरह, राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे है। ये केवल उनका नही, देश का अपमान है। मुझे लगता है कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। वो जहां है उससे भी कम जाने वाली है। बीजेपी हानि और लाभ की चिंता नहीं करती है। बीजेपी राष्ट्र की राजनीति करती है।

वही उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। वो वोट की राजनीति नही करती है। वो तुष्टीकरण किसी का नही करती है। आपने मोदी के कार्यकाल में देखा होगा की सारे हिंदुस्तान में एक भी संप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। वो लोग कहते थे अगर बीजेपी आएगी तो मुस्लिम को खा जायेगी। हम लहसुन प्याज नही खाते, तो मुस्लिम को क्या खायेगे। अब मुस्लिम भी समझ गए है। यही विपक्ष का रोना है की हिंदू तो बीजेपी के साथ है ही, अब मुस्लिम भी जा रहे है। अब हम किस पर राजनीति करेंगे। ये सब अपना बोरिया बिस्तर बांध ले। अब राजनीति इनसे नहीं होने वाली है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें