Live

JHARKHAND NEWS

घर जमाई बनाने से किया इनकार तो कर दी ससुर की हत्या

A
Arti singhलेखक

घर जमाई बनाने से किया इनकार तो कर दी ससुर की हत्या

साहेबगंज: मिर्जाचौकी में एक दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी. घटना गडरा पंचायत की है, जहां पहाड़ पर एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मृतक की पहचान गोड्डा ज़िला के ललमटिया थाना क्षेत्र के भोड़ाई निवासी मंगल बास्की (उम्र 52) के रूप में हुई.

सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि मंगल बास्की अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में कीर्तनिया गांव आया था. वहीं, पर दामाद अनिल टुडू ने ही अपने एक नाबालिग साथी की मदद से ससुर मंगल बास्की की बांस से मारकर और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

क्या है मामला ?

बताया जा रहा है कि अनिल टूडू ने मंगल बास्की की बेटी से प्रेम विवाह किया था और दोनों का सात महीने का एक बेटा बई है. अनिल टुडू अपने ससुर के यहां घर जमाई बनकर रहना चाहता था जबकि मंगल बास्की ने उसे अपने घर आने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज अनिल टुडू ने मौका देखकर गडरा में मंगल बास्की की हत्या कर शव को सुनसान जगह में झाड़ियों के बीच फेंकर फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया औऱ आरोपी अनिल टुडू को भी गिरफ्तार कर लिया. अनिल ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें