Live

साहेबगंज में दिल दहला देने वाली घटना

डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध महिला की हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

साहेबगंज : बड़ी खबर साहेबगंज से जहां जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में गांव के कुछ लोगों ने डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध महिला की उसके पति के सामने ही धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. घटना से इलाके में भय का माहौल हो गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के समलापुर गांव के सड़क टोला राधोन टुडू नामक वृद्ध महिला की उसके पति के सामने ही युवकों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. घटना से गांव में डर का माहौल पैदा हो गया है.


वहीं पीड़ित परिजनों का आरोप है कि घटना से पूर्व गांव के कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था और वो लोग घर पर आकर जान से मारने की धमकी दे रहा था. इसकी शिकायत पीड़ित लोग गांव के ग्राम प्रधान एवं संबंधित थाने में भी किया लेकिन तब किसी ने भी मामले को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया. वहीं घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. फिलहाल तीनपहाड़ थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें