Live

साहेबगंज के 6 मजदूर दमन में बने बंधक

मजदूरों ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की लगाई गुहार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : साहेबगंज के 6 मजदूर और एक बच्चा दमन के काछीगम स्थित मेरिट पॉलीफॉर्म फैक्ट्री में बंधक बने हैं. इन मजदूरों ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

ट्वीटर पर वीडियो अपलोड करते हुए मजदूरों ने बताया है कि दिलीप मुर्मू,पुराण मुर्मू,पवन मुर्मू,पिंकी मुर्मू,नयन मुर्मू और शन्नो पिछले7माह से मेरिट थ्रिंग पॉलीमर्स फैक्ट्री में काम कर रहे हैं. अभी तक उन्हें1रुपये भी नहीं दिया गया है. साहेबगंज जिले के बोरियो के मजदूरों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुहार लगाते हुए कहा है कि मुझे यहां से वापस लाने का प्रयास करें और7माह के बकाया मजदूरी का भुगतान करवा दें.

श्रम संसाधन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ट्वीट करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें