Live

MOST WANTED

SAHARSA POLICE ने मोस्ट वांटेड अपराधी को हथियार और स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

Saharsa:-सहरसा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है।चार पहिया वाहन लेकर बारियाही बाजार की ओर से सहरसा आ रहे एक अपराधी को भारी मात्रा में गांजा एवं स्मेक की पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड पिस्टल और जिन्दा कारतूस भी जप्त किया गया गया है।

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप लांडे के द्वारा टॉप टेन अपराधियों की सूची जारी की गई हैं वहीं सूची में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इनके पास से 10 किलो 246 ग्राम गांजा,,39 पॉकेट स्मेक की पुड़िया बरामद किया गया है इसके एलावे एक लोडेड पिस्टल,5 कारतूस,4 मोबाइल फोन एवं टाटा सफारी किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी का नाम सिद्धार्थ कुमार उर्फ पीयूष हंटर है जो सहरसा का रहने वाला है.गिरफ्तार नाम टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है।उन्होंने बताया कि सदर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी के चार चक्का वाहन से गांजा लेकर बारियाही बाजार की ओर से सहरसा की तरफ आ रहा है।जिसके बाद कहरा कुटी जोड़ी पोखर के समीप पुलिस के द्वारा वाहन जाँच अभियान शुरु कर दिया गया इसी दौरान टाटा सफारी को रोका गया और पूछताछ के दौरान गाड़ी की तलाशी ली गई इसी दौरान भारी मात्रा में गांजा,स्मेक की पुड़िया एवं हथियार व कारतूस के सात टॉप मोस्ट अपराधी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें