Live

सहरसा में आर्केस्ट्रा के दौरान बवाल

अश्लील डांस पर जमकर ठुमके लगाते रहे लोग, जमकर मारपीट

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

SAHARSA : सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कढ़ैया, वार्ड संख्या- 3 में दुर्गा पूजा मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अवैध रूप से आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। देर रात तक भोजपुरी के अश्लील गानों बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान दर्शकों ने जमकर बवाल काटा। मारपीट की नौबत तक आ गई।

ताजा अपडेट के अनुसार लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की तैनाती ना होना कई तरह के प्रश्नों को जन्म दे रहा है। वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि ऐसे में सवाल यह उठता है कि बिना परमिशन के आयोजकों के द्वारा कैसे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस की मौजूदगी न होना भी अपने आप में बड़ा सवाल है। रातभर यह अश्लील कार्यक्रम चलता रहा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें