साफ-सफाई पर विशेष जोर
मंत्री आलमगीर आलम ने शहर के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण
पाकुड़: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कालीभाषण छठ घाट,टीनबांग्ला छठ घाट,ठाकुरबाड़ी तालाब का निरीक्षण किया.
मंत्री आलमगीर आलम ने तालाबों की साफ सफाई को देखा और छठ समिति से बातचीत कर कई तरह की जानकारी ली. इस मौके पर मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को छठ घाटों की साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया. ताकि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. उन्होंने घाटों पर बैरिकेडिंग लगाने को कहा. वहीं घाट पर पीने का पानी, लाइट, स्वास्थ्य और पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान जिले के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।