Live

साढ़ू कहने पर आग बबूला हुआ शख्स

जबरदस्त धुनाई के बाद हिसाब किया बराबर, स्टोरी पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

A
ASHISH KUMARलेखक

गोड्डा : खबर आ रही है गोड्डा से जहां 2 पक्षो के बीच जमकर लड़ाई हुई। लड़ाई की वजह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक शख्स ने दूसरे को साढू भाई कह दिया फिर क्या शुरू हो गई लड़ाई। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो पाया।

मामला बाघमारा के साप्ताहिक हाट का बताया जा रहा है जहां हाट में एक शख्स ने दूसरे को साढू कह दिया जिसके बाद मारपीट शुरू हुई। दोनों के बीच खूब हाथापाई हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे की जान लेने को उतारू हो गए। स्थानीय लोगों की पहल पल किसी तरह मामले को शांत कराया गया।

वहीँ एक शख्स का कहना है कि मैं इसे जनता तक नहीं इससे मेरा कोई रिश्ता भी नहीं फिर ये मुझे साढू भाई कैसे कह सकता है। ये होता कौन है मुझे साढू कहने वाला। आगे भी कभी बोलेगा तो फिर धुनाई करूँगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें