Live

सदन में 1932 के खतियान की उठी मांग

विपक्ष की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा, हर हाल में लागू होगा 1932 का खतियान ,जानें पूरा मामला

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची:खबर है झारखंड की राजधानी रांची की जहां झारखंड विधानसभा का आम बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्र के दूसरे दिन के पहले सेशन में विपक्ष द्वारा 1932 का खतियान लागू करने की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि 1932 का खतियान हर हाल में लागू होगा.

आज सदन में जब दूसरे दिन का सत्र शुरु हुआ तो विपक्ष ने 1932 का खतियान लागू करने की मांग उठायी तब शिक्षामंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि खतियान हर हाल में लागू होगी. इसके साथ स्थानीय नियोजन नीति और भाषा को लेकर गोड्डा विधायक अमित मंडल ने भी अपनी बात रखी.

मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि 1932 को लेकर सबसे पहले हमने आवाज उठाया था लेकिन अब और लोग भी इस को लेकर सामने आ रहे हैं. हम फिर एक बार दोहराते हैं कि झारखंड में हर हाल में हमारी सरकार में 1932 का खतियान लागू होगा. वहीं सुदेश महतो ने भी 1932 का खतियान लागू करने को लेकर मांग किया है और इसको लेकर 7 मार्च को विधानसभा घेरने की भी तैयारी है. वहीं रणधीर सिंह ने भी कहा कि मौजूदा सरकार स्पष्ट करें कि आखिर उनकी क्या स्थानीय नियोजन नीति का ड्राफ्ट है. वह पेश करें इस पर चर्चा होगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें