Live

सड़क पर खड़ी ट्रक में अचानक लगी आग

धू धू कर जली ट्रक, आग लगने से अफरा तफरी का माहौल, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: खबर हैगढ़वा की जहां रंका थाना क्षेत्र के दौनादाग के पास एनएच-343 सड़क पर खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई. आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. ट्रक चालक जब तक कुछ समझ पाते तब तक पूरा ट्रक धू धू कर जल गई. गनीमनत रही कि चालक और खालासी बाल बाल बच गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया.

बताया जा रहा है कि रंका थाना क्षेत्र के दौनादाग के पास सड़क पर खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक पर मुर्गी का दाना लोड था जो छत्तीसगढ़ से गढ़वा की ओर आ रहा था. ट्रक चालक ट्रक को होटल पर खड़ा कर खाने की तैयारी कर रहा था. आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें