Live

सड़क हादसे में 2 लोगों की संदिग्ध मौत

ट्रक की चपेट में आये स्कूटी सवार , मौके पर ही 2 की मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : खबर है लोहरदगा जिले की जहां बगड़ू थाना के भूषाढ़ सियारपारा के पास देर रात ट्रक चालक साजिश के तहत जानबूझकर रोड के एकदम बांये जा रही स्कूटी सवार को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया जिससे स्कूटी पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भागने के क्रम में ट्रक ने एक अन्य बच्ची को भी रोंदा. इस तरह हादसे में बच्ची समेत दो की गयी जान. स्कूटी पर सवार बच्ची समेत 2 गंभीर रुप से घायल हो गई.

जिले के लोहरदगा-बगड़ू मुख्य पथ पर बीती रात बगड़ू थाना के भूषाढ़ सियारपारा के पास ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर. हादसे में स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि भागने के क्रम में ट्रक ने दूसरे जगह एक अन्य बच्ची को भी अपनी चपेट में लिया जिससे उनकी मौत हो गई. दुर्घटना में एक महिला और बच्ची गंभीर रुप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए पहले लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि बगड़ू थाना क्षेत्र के भूषाढ़ सियारपारा निवासी राजन उरांव अपनी पत्नी संगीताऔरपुत्री आशा के साथ डॉक्टर से दिखाने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान लौटने के क्रम में बगरु थाना क्षेत्र के भूषाढ़ सियारपारा के समीप ट्रक ने बायें साइड से जा रही स्कूटी को सड़क पर जानबूझकर टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद भागने के क्रम में ट्रक ने दूसरे जगह एक अन्य बच्ची को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी भी मौत हो गई. वहीं स्कूटी प सवार पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों को पहले सदर अस्पताल भेजा गया बाद में बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. मृतक केपरिजनों ने जमीन विवाद में साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. कहा जा रहा है कि ट्रक चालक ने साजिश के तहत ट्रक को रोड से नीचे उतार कर बायें साइड से जा रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे ये हादसा हुआ.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें