ट्रांसपोर्टरों ने कहा नागालैंड का बनायेंगे UID
राज्य परिवहन विभाग द्वारा नागालैंड रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी को झारखंड में रोक के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने DC OFFICE पर किया प्रदर्शन
जमशेदपुर :झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने नागालैंड रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी को झारखंड में प्रवेश और चलाने पर रोक लगा दी है. उधर सरकार के इस आदेश के बाद एसवीआई सक्रिय हो गया है. खूंटी सहित पूरे राज्य में नागालैंड रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी को पकड़ा जा रहा है. उधर सरकार के इस फरमान के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने आज उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की है कि अविलंब इस फरमान को वापस ले नहीं तो सभी ट्रांसपोर्टर अपना आधार कार्ड नागालैंड का बनाएंगे.
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि झारखंड में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन36000 रुपए में किया जाता है जबकि नागालैंड में मात्र एक11000 रुपए में किया जाता है.
ऐसे में व्यापार करने वाले व्यापारी को जहां फायदा होगा वहां पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे. अगर सरकार ने इस फरमान को वापस नहीं किया तो अपनी नागरिकता नागालैंड का ले लेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।