सांसद धीरज साहू ने बाबा की मजार पर की चादरपोशी
लोहरदगा में हजरत बाबा दुखनशाह के मजार पर पहुंचकर अमन और शांति की मांगी दुआ
लोहरदगा : हजरत बाबा दुखनशाह का 99 व सालाना उर्स मुबारक पारंपरिक रूप से शुरू हुआ. अंजुमन इस्लामिया की अगुवाई में मजार में गुसल की रस्म अदा की गई. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने भी हजरत बाबा दुखनशाह के मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की. इस दौरान सांसद ने लोहरदगा, झारखंड और पूरे देश के लिए अमन और शांति की दुआ मांगी.
राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने इससे पहले जामा मस्जिद स्थित हजरत बाबा दुखनशाह के मजार पर पहुंचे जहां पर उन्होंने लोगों के साथ मिलकर बाबा के मजार पर चादरपोशी की और दुआ मांगी. प्रत्येक वर्ष सांसद धीरज साहू बाबा के मजार पर पहुंचकर दुआ मांगते हैं. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव,हाजी जबारुल अंसारी,विरजु साहू,कैलाश साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।