रुपहले पर्दे पर छाई धनबाद की बेटी
किन्नरों ने एक्ट्रेस अनूपा को किया सम्मानित, देखें पूरी स्टोरी
धनबाद : धनबाद की बेटी अनूपा गुप्ता मायानगरी में अपने अभिनय के बल पर अलग पहचान बना रही है। अनूपा अब तक कई टीवी सीरियल, कई प्रोडक्ट के विज्ञापन सहित वेब सीरीज में काम कर चुकी है। फिल्मी दुनिया की महान कलाकार रेखा के साथ वेब सीरीज में अनूपा काम करने वाली है।
धनबाद की इस बेटी को हर कोई बधाई,शुभकामनाएं दे रहे है। धनबाद जैसे छोटे शहर से मायानगरी मुंबई में अभिनय में अपनी छाप छोड़ना हर किसी के लिये गौरव की बात है।
आज धनबाद जिला किन्नर समाज की अध्यक्ष सुनैना सिंह अपनी साथियो के साथ अनूपा के घर पहुची। अनूपा को बुके माला पहनाकर सम्मानित किया। वही अनूपा के सफलता से किन्नर अध्यक्ष भी बहुत खुश हुई। सुनैना सिंह ने कहा कि अनूपा धनबाद की बेटी है। आज अपने अभिनय से सभी के दिलो में राज कर रही है।
सभी के तरफ से बहुत बहुत बधाई,शुभकामनाएं देती है। माता शक्ति इन्हें ओर भी सफलता दे। रेखा के साथ भी काम करेंगी यह बहुत बड़ी बात है। वही अनूपा ने कहा कि सभी की बधाई,शुभकामनाएं पाकर वह बाबत खुश है।सभी का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।