Live

सावरकर और RSS पर राहुल गांधी का 'विवादित' बयान

कहा— अंग्रेजों से सावरकर को मिलता था पैसा

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक विवादित सामने आया है। पत्रकारों से बात करते हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा कि सावरकर अंग्रेजों से पैसे लेते थे और स्वतंत्रता आंदोलन में ब्रिटिश राज के लिए काम करते थे। राहुल गांधी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने RSS पर यह भी कहा कि RSS ब्रिटिश राज का हमेशा से समर्थक रहा है।

ताजा अपडेट के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि सावरकर अंग्रेज के लिए काम करते थे। इसके बदले में उन्हें अच्छा खासा पैसा मिलता था। अडानी का जन स्वराज यात्रा के दौरान बार-बार विरोध करने पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसी का व्यक्तिगत विरोध नहीं करता हूं। मैं कॉरपोरेट जगत के खिलाफ नहीं बल्कि मोनोपॉली के खिलाफ हूं। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अडानी के साथ जो कांट्रेक्ट किया है वह नियम के अनुसार है ना। सरकार की तरफ से अडानी को जबरन फायदा पहुंचाने के लिए किसी कानून में बदलाव नहीं किया गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि चाहे पीएफ आई हो या r.s.s. जो कोई भी देश तोड़ने की बात करेगा कांग्रेस उसके खिलाफ जमकर लड़ेगी। कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इस का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चाहे चुनाव शशि थरूर जीते या मलिकार्जुन खडगे काम करने की पूर्ण स्वतंत्रता होगी। कांग्रेस अध्यक्ष को रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जाएगा। कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा इस बात का ऐलान चुनाव के बाद किया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें