रोहतास : अवसानी नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद बरामद,एसडीआरएफ टीम ने की खोजबीन
रोहतास:जिले के रोहतास थाना अंतर्गत कसिगांव पास नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद बरामद हुआ है. शव की शिनाख्त रोहतास नगर पंचायत वार्ड-5 के योगेन्द्र पासवान की रूप में हुई है.
दो दिन पहले सोन डिला पर खेती करने पहुंचे एक व्यक्ति की पानी की तेज बहाव में डूब गए थे. रोहतास थाना अंतर्गत अवसानी नदी में डूबने पर खोजबीन जारी था.खोजबीन के लिए पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शव बरामद किया.
बताया जा रहा कि अकबरपुर के एक युवक योगेन्द्र कुमार धान बिचड़ा लगाने गया था,इसी दौरान नदी में तेज बहाव के बीच युवक डूब गया था. जिसकी खोजबीन स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से जारी था,नहीं मिलने पर प्रशासन पुलिस की पहल पर एसडीआरएफ की टीम खोज जारी रखी,लेकिन मछुआरों की जाल में आकर शव फंस गया था. जहां शव बरामद के साथ शिनाख्त होते ही कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने की प्रयास जारी रखी है.