Hindi News / लापता किशोर की हुई शिनाख्त,पुलिस कर रही जांच पड़ताल

रोहतास में हदहदवा नहर पुल से शव बरामद : लापता किशोर की हुई शिनाख्त,पुलिस कर रही जांच पड़ताल

Edited By:  |
rohtas mein harhadwa nahar pool se shaw bramad

रोहतास:जिले की डिहरी नगर थाना पुलिस ने हदहदवा नहर पुल से11 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया है.शव की शिनाख्त जिले के इंद्रपुरी थाना अंतर्गत पटनवा खुर्द गांव के शशि कुमार के बेटे आदित्य के रूप में हुई है. किशोर के शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मचा गया.

अमझौर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों शशि कुमार अपने बेटे आदित्य को 200 रुपए देकर गांव के ऑटो चालक को बकाया राशि देने के लिए भेजा था. ऑटो चालक को पैसे देने के बाद से वह घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला था. इसी दौरान शशि कुमार ने अमझोर थाना को भी सूचना दी थी.

वहीं, आज डिहरी नगर थाना पुलिस ने हदहदवा नहर पुल से उक्त किशोर का शव बरामद किया. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल जारी रखी है.