Live

जिंदगी की जंग हार गया मासूम

रोहतास में पुल के स्लैब में फंसा था बच्चा, पिता ने की मौत की पुष्टि

A
ASHISH KUMARलेखक

रोहतास : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है रोहतास से जहां रोहतास में पुल के स्लैब में फंसा मासूम जिंदगी की जंग हार गया। बताया जा रहा है कि करीब 25 घंटे से यह बच्चा पुल के पिलर में फंसा हुआ था। 11 घंटे से NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकल लिया था।


मामला रोहतास के नासरीगंज-दाउदनगर के बीच स्थित एक पुल के पिलर में फंसे मासूम रंजन को भारी मशक्कत के बाद NDRF-SDRF की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर तमाम लोगों की आंखें नम हो गई।


जानकारी मिल रही है कि बच्चे का नाम रंजन कुमार है। जो खिरिसांव पंचायत के खिरियांव गांव का रहने वाला है। बच्चे के पिता के मुताबिक उनका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वो दो दिनों से लापता था। बच्चा पुल के बीच पिलर में कैसे घुसा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें