Live

दगाबाज निकला बिहार पुलिस का हथियार

गार्ड ऑफ़ ऑनर के दौरान बंदूक फुस्स, हो गई जगहंसाई

A
ASHISH KUMARलेखक

रोहतास : बिहार पुलिस की बंदूकें एक बार फिर दगाबाज साबित हो गई। जब एक-एक कर कई मिसफायर हुए तो मौके पर मौजूद डीएम और SP साहब शर्म से लाल हो गए। दरअसल मौका था बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामधनी सिंह की अंत्येष्टि कार्यक्रम का। इस दौरान जब पूर्व मंत्री के राजकीय सम्मान के लिए सलामी दी जानी लगी तो 12 में से मात्र दो फायर ही संभव हो सका।


गौरतलब है कि करगहर में बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामधनी सिंह की अंत्येष्टि के दौरान राजकीय सम्मान के लिए जब राइफल से फायरिंग की जाने लगी तो 12 में से सिर्फ दो राइफल से ही फायरिंग (Rohtas News) हो सकी, बाकी 10 राइफल से फायरिंग नहीं हो सकी। इस दौरान डीएम नवीन कुमार और एसपी विनीत कुमार भी मौजूद रहे। इसके बाद अंत्येष्टि की शुरुआत की गई। इससे पहले भी बिहार सरकार की राइफल कई मौकों पर धोखा दे चुकी है। अंत्येष्टि के दौरान कई बार बिहार पुलिस की राइफल फेल साबित हुई है।


बता दें कि पूर्व मंत्री रामधनी सिंह की पटना में मंगलवार को निधन हो गया। इसके बाद आज राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि उनके पैतृक गांव में की गई। इस दौरान राजकीय सम्मान की घोषणा की गई थी, लेकिन जब बंदूक से सलामी दी जाने लगी तो मात्र दो फायरिंग ही हो सकी बाकी 10 राइफल की फायरिंग नहीं हुई।

दया नन्द तिवारी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें