Live

रोहतास में बालू की ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी

प्रशासन बना मूकदर्शक, CCTV ने बयां की सच्चाई

A
ASHISH KUMARलेखक

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां तमाम नियम कायदे ताक पर रख इन दिनों एक बार फिर शहर में बालू के ओवरलोडिंग का गोरखधंधा शुरू हो गया है। एक के बाद एक कई ओवरलोडिंग ट्रक सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। ये सच्चाई सड़क पर लगे एक CCTV ने बयां कर दिया है। वहीँ प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठा है।

आप CCTV फुटेज में साफ़ साफ़ देख सकते हैं कि किस तरह से एक-एक कर कई बालू से ओवरलोडिंग ट्रक सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। सासाराम, बिक्रमगंज डेहरी मुख्य शहर से यह बालू का खेप गुजरती है। इसी इलाके में कई थाना तथा बड़े अधिकारियों के कार्यालय एवं आवास हैं। स्थानीय लोगों की माने तो इसमें कहीं ना कहीं प्रशासनिक मिलीभगत है। तभी तो दिनदहाड़े धड़ल्ले से बालू के ओवरलोडिंग का गोरखधंधा चल रहा है और कहीं किसी को नजर नहीं पड़ रही है।

हालांकि कभी कभार दिखावे के लिए कार्रवाई के नाम पर दो-चार ट्रक पकड़ लिए जाते हैं और फिर स्थिति जस की तस हो जाती है।

रंजन सिंह की रिपोर्ट...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें