Live

Mahakumbh Mela 2025

महाकुंभ में रोहित कुमार सिंह का सेवा शिविर बना श्रद्धालुओं की आशा की किरण, बिहार के कोने-कोने से शिविर में पहुंच रहे लोग

P
Prasoon Pandeyलेखक

प्रयागराज :कुंभ मेला क्षेत्र में मानवता की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह अपने सेवा शिविर के माध्यम से लोगों की मदद कर रहे हैं। उनकी निःस्वार्थ सेवा भावना से न केवल बिहार बल्कि देशभर के श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। उनके सेवा शिविर में प्रतिदिन हजारों लोग पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें भोजन, आवास और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में बक्सर, बिहार के शांति नगर की एक नेत्रहीन महिला, जो कुंभ मेले में अपना सामान खो चुकी थी, रोहित कुमार सिंह के सेवा शिविर में पहुंची। महिला की कठिन परिस्थिति को देखते हुए रोहित कुमार सिंह ने तुरंत उनकी मदद की। उन्होंने महिला को कंबल, च्यवनप्राश और आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे वह सुरक्षित और सम्मानपूर्वक अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

रोहित कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि "सेवा ही जीवन का अंतिम लक्ष्य है। कुंभ में आए श्रद्धालुओं की सहायता करना हमारा कर्तव्य है और हम हर जरूरतमंद को सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर हैं।"

रोहित के इस सेवा कार्य की चर्चा पूरे कुंभ क्षेत्र में हो रही है। बिहार से आने वाले श्रद्धालु विशेष रूप से उनके शिविर में पहुंचकर न केवल राहत महसूस कर रहे हैं बल्कि उनकी सेवाओं की सराहना भी कर रहे हैं। उनके इस अभियान से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं और उनकी पहल को मानवता की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। रोहित कुमार सिंह का यह सेवा शिविर कुंभ मेले में एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, जहां जरूरतमंदों को सहायता और श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन मिल रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें