Live

लालू की बेटी रोहिणी आचार्या का भावुक पोस्ट

कहा— माँ-पिता मेरे लिए भगवान हैं

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA : बेटी हो तो कैसी हो रोहिणी आचार्य जैसी हो, जी हां हम बात कर रहे हैं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी के बारे में। अपने बीमार पिता लालू यादव को रोहिणी किडणी डोनेट करने जा रही है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बहुत जल्द लालू सिंगापुर जाएंगे और वहां किडनी ट्रासप्लांट करवाएंगे। इसी बीच रोहिणी ने फेसबुक पर अपने समर्थकों के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है...

माँ- पिता मेरे लिए भगवान हैं। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूँ। आप सबों के शुभकामनाओं ने मुझे और मजबूत बनाया है। मैं आप सबके प्रति दिल से आभार प्रकट करती हूँ। आप सब का विशेष प्यार और सम्मान मिल रहा है।

मैं भावुक हो गयी हूँ। आप सबको दिल से आभार कहना चाहती हूँ। जिस पिता ने इस दुनिया में मुझे आवाज दी। जो मेरे सबकुछ हैं, उनके लिए अगर मैं अपने जीवन का छोटा सा भी योगदान दे पाती हूँ तो मेरा परम सौभाग्य होगा।

धरती पर भगवान माँ पिता होते है इनकी पूजा सेवा हर बच्चों का फ़र्ज़ है। मेरा तो मानना है की ये तो बस एक छोटा सा मांस का टुकड़ा है जो मैं अपने पापा के लिए देना चाहती हूँ।पापा के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूँ।आप सब दुआ कीजिए की सब बेहतर तरीके से हो जाये, और पापा फिर से आप सभी लोगों की आवाज़ बुलंद करे। शुभकामनाओं के लिए पुनः एक बार आप सबका आभार।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें