Jharkhand News
मधुपुर से साप्तर घाट तक बनेगी सड़क, मंत्री हफीजुल हसन ने किया शिलान्यास
मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के रौशन मोड़ से मधुपुर भाया साप्तर घाट तक सड़क का निर्माण होगा. तकरीबन 52 करोड़ 89 लाख की लागत से कुल लम्बाई 13 किलोमीटर तक सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण पुनर्निर्माण कार्य होगा. मंत्री हफीजुल हसन ने इस निर्माण कार्य के लिये शइिलान्यास किया. मधुपुर पथ प्रमंडल देवघर की ओर कार्यक्रम का आयोजन शहर के भेड़वा दुर्गा मंदिर के समीप किया गया
मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि चुनाव से पूर्व किए गए जनता के वादों को निभाया है। ग्रामीणों की बहुत दिन से मांग थी कि सड़क निर्माण किया जाए। विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करना मेरी प्राथमिकता है।मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।