ROAD SAFETY के प्रति शपथ
DC की अध्यक्षता में समाहरणालय में सड़क सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सिमडेगा: उपायुक्त आर. रॉनीटा की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीसी ने वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग,एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को रास्ता देने,शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने,सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने सहित कई यातायात नियमों का गाड़ी चलाते समय सावधानियां बरतने हेतु शपथ दिलाई.
इसी क्रम में समाहरणालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी मो. शहजाद परवेज सहित विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई. साथ ही जिला एवं जिला परिषद, अनुमंडल कार्यालय, नगर परिषद, प्रखण्ड सह-अंचल कार्यालयों, थाना, परिवहन विभाग, कॉलेजों, एवं विद्यालयों, में भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।