Live

ROAD ACCIDENT

रामगढ़ में हाइवा की चपेट में आने से बाइकसवार व्यक्ति की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां चुटूपालू घाटी के सैनी होटल के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइकसवार व्यक्ति और एक कार को अपनी चपेटे में लिया. हादसे में बाइकसवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गईजबकि कार पर सवार दो व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार दुलमी निवासी व्यक्ति अपने बाइक पर सवार होकर रामगढ़ काम करने को आ रहा था. इसी दौरान रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे तेज रफ्तार हाइवाUP64 BT-6132ने बाइकसवार को पीछे से जोरदार धक्का मारकर भाग निकला और भागने के दौरान एक कार को भी अपने चपेटे में ले लिया. इसके बाद हाइवा चालक मौके देखकर घटना स्थल से भाग निकला.घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने एक तरफ सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस, थाना प्रभारी नवीन पांडेय,एसआई उपेंद्र कुमार घटना स्थल पहुंचकर ट्रैफिक विधि-व्यवस्था बनाने में जुटी है. वहीं घटना कीसूचना पर रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटुस भी अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पहुंचकर राहत कार्यमेंजुटेहैं.

रामगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें