Live

ROAD ACCIDENT

पलामू में कंटेनर की चपेट में आने से लूना सवार व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : छतरपुर थाना क्षेत्र के मसिहानी बाईपास हाइवे पर बिरसा मुंडा चौक के पास छरी लदा कंटेनर ने लूना सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में लूना पर सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया.घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटी है.

बताया जा रहा है कि मृतक विजेंद्र उरांव बच्चों को लूना से स्कूल छोड़कर घर वापस आ रहा था. इसी दौरान उसने कंटेनर को आता देख बेरिकेड के पास खड़ा हो गया. सामने से आ रही कंटेनर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक विजेंद्र उरांव मसिहानी का रहने वाला था. घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. मौके पर छतरपुर पुलिस पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझने की कोशिश कर रही है.

आपको बता दें कि जब से हाइवे बनी है तब से उस स्थल पर कई घटना हो चुकी है. ग्रामीणों की मांग थी कि अंडर पास बना दिया जाए जिस से दुर्घटना से बचा जा सके. लेकिन सिवालया कंपनी ने बात नहीं मानी. इसका नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें