Live

ROAD ACCIDENT

लातेहार में बस और ट्रक में सीधी टक्कर, कई यात्री घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के समीपNH-75पर शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में कई लोग घायल हो गये. दुर्घटना में बस ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते हीपुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के पास रम्मी नामक बस लातेहार से हजारीबाग की ओर जा रही थी. इसी दौरान लातेहार और चंदवा के बीच उदयपुरा में सामने से आ रही बेकाबू ट्रक से टक्कर हो गयी. हादसे के बाद बस क्षतिग्रस्त होने से चालक केबिन में फंसा रहा. वहीं दर्जनाधिक यात्री चोटिल हो गये. इधर स्थानीय लोगों की सक्रियता से घायलों को अन्य वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. चालक का चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक उपचार जारी है. चोटिल प्रत्यक्षदर्शी यात्री ने बताया कि दोनों वाहनों के चालक ने यदि सूझबूझ दिखाये होते तो दुर्घटना से बचा जा सकता था. इधर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें